भागलपुर, मई 3 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया में शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पवन शर्मा पिता (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पवन शर्मा शुक्रवार को नवगछिया स्थित बिजली कार्यालय गए थे। बताया जाता है कि उनका बिजली कनेक्शन बंद होने के बावजूद बिल आ रहा था, जिसके संबंध में आवेदन देने के लिए वे साइकिल से घर से निकले थे। कार्यालय से काम समाप्त कर वे वापस अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज के पास बंद रेलवे फाटक को पार करने के क्रम में अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की जेब से मिले आवेदन पत्र और मोबाइल नंबर के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.