फिरोजाबाद, मार्च 5 -- रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खेड़ा मोहल्ला निवासी योगेश 25 वर्ष पुत्र छोटेलाल जिला अस्पताल में ठेके पर सफाई का काम करता था। वह बुधवार को लाइनपार क्षेत्र में जा रहा था।उसी दौरान मालगोदाम के समीप तेज गति से आ रही किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।पता चलने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पहुंच शव को पहचान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...