हरदोई, जून 10 -- हरदोई। शाहाबाद के सिकंदरपुर कल्लू गांव के पास आंझी रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से शाहजहांपुर के रौसर कोठी निवासी आलोक की मौत हो गई। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान हुई। वह लोनी सुगर मिल में भूसी का ट्रक चलाता था। दो दिन पहले ही ड्यूटी पर आया था। वह शादीशुदा है। दो साल की बेटी है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...