आगरा, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र में सिंगल वाले महाराज के नजदीक ट्रेन की चपेट में आकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन पहुंच गए और वृद्ध को मृत देखकर कोहराम शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को रेलवे लाइन पर एक वृद्ध का शव पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक की शिनाख्त 60 वर्षीय टीकम पुत्र भोजराज के रूप में की गई। परिजनों की मानें तो वह खेत पर जाने की कहकर गए थे। शायद खेत पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...