बाराबंकी, अप्रैल 11 -- हैदरगढ़। रेलवे स्टेशन के निकट शनिवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस घटना से मौके पर भीड़ जुट गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरा है। मृतका की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। रेल ट्रैक का शनिवार की सुबह जांच कर रहे गैंग मैन ने हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन व क्रासिंग के बीच एक वृद्धा का शव रेल ट्रैक के बीच में पड़ा देखा। गैंगमैन में इसकी सूचना जीआरपी चौकी पर दी। कुछ ही देर में मौके पर जीआरपी पहुंच गई। लोगों की भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने शव की पहचान की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है। चौकी प्रभारी नीरज पाण्डेय ने बताया कि मृतका पागल थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया कि ग्रामीणों से पता चला कि मृतका कई दिनों से घूम रही थी। उसकी मौत अज्ञात ट्रेन की चपेट में हुई है। चौकी प...