ट्रेन की चपेट में आकर राजगीर की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, सितम्बर 16 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव निवासी राजगीर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रूट की नई रेलवे लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगीर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गौसपुर कटहुला गांव निवासी 35 वर्षीय दिलीप कुमार सरोज पुत्र पुटरी लाल राजगीरी कर परिवार का गुजारा करते थे। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और अपने पीछे पत्नी समेत पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात भोजन करने के बाद वह घर के बाहर बरामदे में सोए थे। रात में कब वह घर से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई। बुधव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.