बिजनौर, फरवरी 27 -- मुरादाबाद जाने वाली अप लाइन पर खंभा संख्या 1444/1455 के पास रेलवे फाटक के निकट उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गजराज पुत्र हरिशंचंद निवासी ग्राम जटनगला रेलवे ट्रैक के समीप मौजूद था तभी अचानक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत घायल को उठाया और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.