पीलीभीत, जून 20 -- पूरनपुर। बहन के घर से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर अमृत के रहने वाले बयालिस हरीशचंद्र पुत्र सेवाराम की बहने पीलीभीत में रहती हैं। शुक्रवार को वह अपनी बहन के घर गए थे। देर रात हरिश्चद्र ट्रेन से वापस घर लौट रहे थे। उदयपुर हाल्ट के पास उतरते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में हरिश्चंद्र के दोनों पैर कट गए और मौके पर ही मौत हो गई। सुबह उसका शव पटरियों के पास पड़ा होने की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिश्चंद्र की जेब से पीलीभीत से उदयपुर हाल्ट तक का ट्र...