आगरा, अप्रैल 9 -- थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर बाद ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतक की शिनाख्त के बाद परिजन पहुंच गए। युवक को मृत देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे रेलवे कर्मचारी ने नगला झड़ी के समीप ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शिनाख्त के बाद परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय शहंशाह उर्फ छोटू पुत्र शमशाद निवासी मझोला थाना पटियाली के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो मृतक की बहन की अभी दो दिन पहले ...