बरेली, सितम्बर 12 -- मिलक (रामपुर)। बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के मानकरा गांव निवासी विकास शुक्रवार देर रात मिलक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक विकास रुद्रपुर में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। वह किन परिस्थितियों में मिलक रेलवे स्टेशन की पटरियों तक पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से सिक्यूरिटी गार्ड की पैर कटने से हुई मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...