ट्रेन की चपेट में आकर मूक-बधिर महिला की मौत
सहारनपुर, मार्च 28 -- नागल। शुक्रवार दोपहर भरतपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार कर रही मूक बधिर महिला को ट्रेन के आने का आभास नहीं हो सका और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। भरतपुर निवासी 38 वर्षीय पूनम पत्नी संदीप मूक बधिर थी। वह शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई। मूक बधिर होने के कारण वह ट्रेन की आवाज न सुन सकी और ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर परिजनों के आग्रह पर उन्हें सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.