गोंडा, मार्च 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। कस्ब से मजदूरी करके घर वापस जा रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बिबिया गोसाई पुरवा निवासी 35 वर्षीय विज्ञान पुरी सोमवार को करनैलगंज कस्बे में मजदूरी करने आया था। देर शाम को मजदूरी कर के घर जा रहा था।सरयू रेलवे स्टेशन के क्रॉसिंग को पार करते समय ट्रेन के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के बड़े भाई ज्ञान पुरी ने बताया कि उसका भाई मजदूरी का काम करता था। प्रति दिन सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकलता था। कभी गांव में तो कभी जरवल या करनैलगंज, भंभुआ में मजदूरी करता था, देर शाम को घर आ जाता था। सोमवार को घर जल्दी पहुंचने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दो बच्चे मोहिनी (10)और रोशनी (5) है। भाई के मरने की जानकारी जीआरपी पुलिस ने मोबाइल पर फोन पर...