बदायूं, मई 28 -- कछला। उझानी कोतवाली के कछला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेलवे ट्रैक पर आए मगरमच्छ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे ट्रैक पर मगरमच्छ के कटने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों में दहशत का माहौल बन गया और घटना चर्चा का विषय बनी रही। बुधवार को एक मगरमच्छ कछला रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लिया। वन दरोगा आदित्य गंगवार ने बताया कि मगरमच्छ के शव को एंबुलेंस की मदद से बरेली स्थित इज्जतनगर आरबीआईआर भेजा गया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया।घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट ...