मेरठ, अप्रैल 13 -- मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर घर से खेत पर जा रहे बाइक सवार किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव पांची निवासी मनोज कुमार (40 वर्ष) पुत्र लल्लू त्यागी सोमवार सुबह करीब नौ बजे बाइक द्वारा घर से अपने खेतों पर जा रहा था। जैसे वह मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पार करने लगा, तो वह खुर्जा से मेरठ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम सूचना पर रेलवे पुलिस से दरोगा अंजेश कुमार और सिपाही धर्मेन्द्र मौके पर पहुंच गए। वहीं धीरखेड़ा चौकी प्रभारी हरिओम गौतम, थाना प्रभारी राजपाल सिंह प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.