ट्रेन की चपेट में आकर बड़ा ग़म्हरिया की महिला की मौत
आदित्यपुर, अगस्त 27 -- गम्हरिया। दक्षिण - पूर्व रेलवे के गम्हरिया स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से बड़ा गम्हरिया के मोचीपाड़ा निवासी करीब 58 वर्षीय गीता सरदार(58) नामक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.