फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- ड्यूटी से अपने घर लौट रहा एयर फोर्स का एक जवान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है। कानपुर जनपद के लक्ष्मणपुर तिलक निवासी आशीष शुक्ला एयरफोर्स में जवान के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी से अपने घर जा रहे थे। थाना टूंडला के अंतर्गत चुल्हावली के पास वह नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हादसे की सूचना जवान के परिवार को भी दे दी गई। जवान की हालत बेहद नाजुक है। जवान के दोनों हाथ-पैर जख्मी बताए गए हैं। सूचना पाकर परिवार के लोग भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.