फिरोजाबाद, मार्च 1 -- बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे एक प्रौढ़ की थाना मटसेना क्षेत्र के दोकली के निकट ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मजदूरी का काम करता है तथा हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। 20 मार्च को उसकी बेटी की शादी है, इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थी, लेकिन इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दौकेली निवासी 52 वर्षीय मानसिंह पुत्र निहाल सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी बड़ी बेटी अंजली की शादी थाना बसई मोहम्मदपुर के बिलहना से तय हुई थी। 20 मार्च को बेटी की बरात आनी थी। घर में इसकी भी तैयारी चल रही थी। इस सबके बीच में वह रविवार को आलू बीनने के लिए रेलवे लाइन पार कर कहीं जा रहा था। बताया जाता है कि रेलवे लाइन पार करते वक्त ही ट्रेन की चपेट में आ गया तथा मौके पर मौत हो गई। हादसे के ...