नोएडा, अगस्त 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। दनकौर और दादरी क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दनकौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन की। पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है। वहीं, थाना दादरी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे लाइन पर सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव की पहचान का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...