बुलंदशहर, मार्च 18 -- कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कलंदरगढ़ी निवासी बलराम ने बताया कि उसका भाई हरिकिशन (30) पुत्र गोपाल अपने साले सोनू (28) पुत्र केशव के साथ उसके गांव मोहल्ला भादाराम(पानीपत) रहता था। मंगलवार को हरिकिशन अपने साले सोनू के साथ गांव कलंदरगढ़ी आया था। बुधवार की शाम वह गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन की ओर टहलने गए थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना होता देख लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.