लातेहार, जनवरी 27 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह - मंगरा रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आकर पिछले दिन घायल हुई महिला सरिता देवी की रांची में इलाज के दौरान 25 जनवरी की रात रात मौत हो गई। 26 जनवरी को शव घर मंगरा पार्ट लाने के बाद उसका दाह संस्कार किया गया। सरिता देवी के चाचा मंटू यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर सरिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ट्रेन से उसके सिर और शरीर के अन्य अंगों में गम्भीर चोट लगी थी। बता दे कि 23 जनवरी को सरिता अपने दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार यादव के साथ मंगरा के पास ट्रेन की चपेट में आ गई थी। घटना स्थल पर उसके पुत्र सिद्धार्थ की मौत हो गई थी । जबकि सरिता गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के तीन दिन बाद घायल सरिता की भी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.