शाहजहांपुर, मई 15 -- तिलहर। ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। दलेलापुर गांव के 50 वर्षीय सर्वेश कुमार बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होकर रेलवे ट्रैक के किनारे से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बंथरा के पास डाउन लाइन पर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नगरिया मोड़ चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त होने के बाद सील कर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...