लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- छोटी काशी गोला में बुधवार दोपहर मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही अनूप गुप्ता ने अपनी टीम को मौके पर भेजा, जिसमें नगर मंत्री सुमित गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश का अंतिम संस्कार कराया। इस घटना को लेकर जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आए दिन ट्रेन की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन और स्टेशन मास्टर द्वारा इनके अंतिम संस्कार की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की जाती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.