बागपत, फरवरी 10 -- खेकड़ा। कस्बे में एक रसोई गैस सप्लायर के बेटे की ट्रेन को चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच हुआ है। कस्बे में बृजनंदन रसोई गैस सप्लाई का काम करता है। वह परिवार के साथ जैन कालेज रोड पर रहता है। रविवार की देर शाम उसका पुत्र श्याम मुबारिकपुर बड़ागांव रेलवे फाटक के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। छह माह पहले बृजनंदन का बड़ा पुत्र भी इसी तरह ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी भी अकाल मौत हो गई थी। युवक की मौत से कस्बे में मातम छाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.