रामपुर, मार्च 28 -- खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो गांव के मजरा चाकर वाली गोंटिया निवासी अजय पाल राजपूत (20) की बृहस्पतिवार शाम बरेली जिले के धनेटा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार अजय के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। अजय किसी रिश्तेदारी से घर लौटते समय धनेटा फाटक के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वह रेलवे लाइन किनारे गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...