बलरामपुर, अप्रैल 29 -- गैसड़ी, संवाददाता। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के सुखरामपुर गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में किसान समेत उसकी पांच भैंसों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।सुखरामपुर निवासी 65 वर्षीय पारसनाथ यादव प्रतिदिन की तरह मंगलवार शाम अपनी भैंसों को चराने ले गए थे। रात करीब आठ बजे वह भैंसों को लेकर घर लौट रहे थे। घर से लगभग 100 मीटर पहले रेलवे समपार फाटक के पास गांव के ही जुल्लू यादव के यहां मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था। परिजनों ने बताया तक उसी दौरान डीजे की तेज आवाज से भैंसें बिदक गईं और रेलवे लाइन की ओर भागने लगीं। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से किसान व पांच भैंसों की मौत पारसनाथ यादव उन्हें काबू करने के लिए पीछे दौड़े। इसी बीच गोंडा से गोरखपुर की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.