ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, कोहराम
कौशाम्बी, मई 2 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव के सामने शनिवार सुबह रेलवे लाइन किनारे एक अधेड़ किसान का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी उधीरेलाल (50) पुत्र सुंदरलाल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह वह खेत की ओर जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के सामने से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत, कोहराम घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.