बिजनौर, मई 12 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के फजलपुर यार्ड में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई। सुरक्षा नियंत्रण कक्ष मुरादाबाद से नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर सूचना मिली कि फजलपुर यार्ड के किलोमीटर संख्या 1502/34-32 पर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। रेलवे ने जीआरपी थाने पर सूचना दी। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धन सिंह चौहान हमराह स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना हुए और घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर देखा गया कि फजलपुर स्टेशन की लूप लाइन पर करीब 68 वर्ष आयु का एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक का सिर लूप लाइन के बीच में जबकि शरीर का बाकी हिस्सा लूप लाइन और डाउन मेन लाइन के बीच पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी नजीबाबाद और सिविल पुलिस...