ट्रेन की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक की मौत, परिजनों में कोहराम
रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। ट्रेन की चपेट में आकर एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद परिजनों को जानकारी दी। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी, रामपुर निवासी सैफुल (35) ई-रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि रविवार की रात वह किसी काम से मोहनपुरा गया था। काम निपटाने के बाद वह पैदल घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह मोहनपुर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन आ गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- रुड़की में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.