ट्रेन की चपेट में आकर इंजन मिस्त्री की मौत
रामपुर, फरवरी 23 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रोशन बाग अहमदनगर जागीर निवासी जमील अहमद पुत्र शरीफ अहमद इंजन मिस्त्री थे। वह अपने परिवार के साथ एक मकान में रहते थे। उनका घर काठगोदाम-रामपुर रेलवे लाइन के समीप था। परिजनों के अनुसार जमील अहमद रविवार देर रात दो बजे लघुशंका के लिए उठे थे। इस दौरान वह रेलवे लाइन के पास खड़े होकर लघुशंका करने लगे।तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने कंट्रोल से मिली सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.