ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ मौत
गोंडा, जून 21 -- करनैलगंज, संवाददाता। जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब 45 वर्षीय व्यक्ति गंभीर अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर सरयू रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी सुमित सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जीवन लाल शुक्ल (50) पुत्र जटाशंकर शुक्ल निवासी रामगढ़ अतरसुईया कोतवाली करनैलगंज के रूप में हुई है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.