संभल, मार्च 3 -- अलीगढ़-मुरादाबाद रेल मार्ग पर बहजोई-धनारी के बीच गांव जैतपुर की मढैय्या के निकट सोमवार की दोपहर इंजन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरूआ निवासी 50 वर्षीय भगवानदास पुत्र चौधरी मुरली सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि भगवानदास खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बेटे इंद्रपाल (20), सत्यप्रकाश (18) और मुनेश (16)-तथा एक 14 वर्षीय बेटी है। एक बेटे की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसेंजर ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। वहीं चौकी प्...