चंदौली, जून 30 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना रेलवे स्टेशन के पश्चिम छोर पर बीते रविवार की देर रात एक अज्ञात बाइक सवार युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे युवक का शव रेल पटरी पर क्षत विक्षत पर सोमवार की सुबह मिला। वहीं समीप ही क्षतिग्रस्त बाइक बरामद हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीते रविवार की देर रात की घटना है। आशंका जताई जा रही कि बाइक सवार युवक स्टेशन के पश्चिमी छोर से रेलवे लाइन पार कर रहा होगा। इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। शव को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी में रखवाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव शिनाख्त के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...