ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की मौत, शिनाख्त नहीं
लखीमपुरखीरी, मई 4 -- थाना फरधान क्षेत्र में देवकली और फरधान रेलवे स्टेशन के बीच एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 05033 नंबर की गोमतीनगर से बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक के दाहिने हाथ पर एसकेजी लिखा हुआ है, जो उसकी पहचान का एक अहम सुराग हो सकता है। घटना स्थल पोल संख्या 143/17 के पास का बताया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के थानों में सूचना प्रसारित कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो तत्काल थाना फरधान से संपर्क करें।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.