ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात की मौत, शव के चीथड़े ट्रैक में बिखरे
हमीरपुर, अगस्त 26 -- मौदहा। ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शव करीब 100 से 150 मीटर तक ट्रैक पर घिसटता चला गया। जिससे उसके चीथड़े हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को समेटकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कपसा मार्ग स्थित रेलवे के निर्माणाधीन अंडरब्रिज के निकट रेलवे ट्रैक पर बने पुल के पास बुधवार को छत्तीसगढ़ से कानपुर की ओर जा रही बेतवा एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रेलवे विभाग के की-मैन ज्ञान प्रकाश ने बताया कि देखते ही देखते अज्ञात युवक ट्रेन के नीचे घुस गया। ट्रेन के तेज गति में होने के कारण युवक नीचे ही फंसकर रह गया। जब ट्रेन निकल गई तो पूरे रेलवे ट्रैक पर डेढ़ सौ मीटर तक युवक के शरीर के लोथड़े बिखरे नजर आए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.