ट्रेन की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत, कोहराम
भदोही, जून 10 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आए एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के ही ग्राम चकोढ़ा निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र महेंद्र रेलवे ट्रैक के पास घुम रहा था। इस बीच किसी टे्रन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की भनक लगते ही पीड़ित परिजन स्थल पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों पर मानों गम का पहाड़ टूट पड़ा। मामला संज्ञान में आते ही स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.