ट्रेन की चपेट में आए यात्री की सिपाही ने बचाई जान
झांसी, जुलाई 9 -- झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी में बड़ी घटना होते-होते टल गई। देर रात प्लेटफार्म नंबर दो से जा रही ट्रेन की चपेट में एक यात्री आ गया। तभी वहां मौजूद सिपाही बिना समय गवाए उसे बचाया और खींचकर अलग किया। पूरी घटना प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बुधवार की देर रात सिपाही प्रवीण कुमार यात्री सुरक्षा और ट्रेन पासिंग ड्यूटी में प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर तैनात थे। इसी बीच देर रात करीब 11 बजकर 19 मिनट पर ट्रेन संख्या 22182 प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हो रही थी। प्लेटफार्म पर एक रमेश जैन निवासी गांव सुरखी थाना सागर (मध्य प्रदेश) खड़ा था। जैसे ही ट्रेन प्रस्थान कर रही थी तभी अचानक रमेश जैन ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच में आ गया। आनन-फानन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.