गोंडा, अप्रैल 2 -- गोण्डा, प्रमुख संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार देर रात आरोपी का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आए जीआरपी का जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिपाही का इलाज चल रहा है। अभी उसके दूसरे पैर की सर्जरी नहीं हुई है। दूसरी ओर इस मामले में एसपी जीआरपी गोरखपुर लक्ष्मी नारायण मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। अगर जांच में कोई भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि मंगलवार आधी रात जीआरपी को सूचना मिली कि सर्कुलेटिंग एरिया में एक युवक यात्रियों से अभद्रता कर रहा है। इस पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.