इटावा औरैया, मार्च 16 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास महाबोधि सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत के मामले में सोमवार को उसकी शिनाख्त हो गई। मृतका की पहचान आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के खैरा मोहल्ला व वर्तमान में शहर के अशोक नगर निवासी 49 वर्षीय सोमवती के रूप में हुई है। सोमवती मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।सोमवार शाम वह किसी काम से माल गोदाम के पास रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान नॉन स्टॉप महाबोधि सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...