अयोध्या, मई 11 -- सोहावल, संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहावल रेलवे स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर ग्राम लखौरी संपर्क मार्ग पर स्थित वीरभानपुर अंडर पास के बगल से रेलवे ट्रैक पार करते समय एक वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह ग्राम लखौरी निवासी एक वृद्ध वीरभानपुर में दवा लेने जा रहा था। अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से वृद्ध रेलवे ट्रैक पार करने लगा। उसी समय अयोध्या कैंट से चलकर लखनऊ को जाने वाली मेमो ट्रेन की चपेट आने से वृद्ध की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत मृतक की पहचान ग्राम लखौरी निवासी लगभग 60 वर्षीय खुशीराम वर्मा के रूप में हुई। घटना को लेकर ग्रामीणों मे...