फतेहपुर, मार्च 18 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के पुरइन गांव निवासी अमर सिंह के बेटे की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह इटावा में डाक विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं और पिछले आठ वर्षों से नगर के विजयनगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी सरोज देवी के अलावा दो पुत्र आयुष सिंह (21) और पीयूष सिंह(17) हैं। पीयूष सिंह ने बताया कि बड़ा भाई आयुष सिंह चार दिन पहले राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी और खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था। बुधवार सुबह वह यात्री ट्रेन से वापस लौट रहा था। कानपुर कासगंज रूट पर वह कासगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लघुशंका के लिए पटरी की ओर चला गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.