ट्रेन की गेट पर खड़ा युवक ओएचई पोल से टकराया, मौत
मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दानापुर से सहरसा जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की सराय स्टेशन के पास ओएचई पोल से टकराने से मौत हो गई। वह ट्रेन की गेट पर खड़े होकर बाहर झांक रहा था। इस दौरान वह ओएचई पोल से टकरा गया और रेलवे लाइन किनारे गिरा गया और उसकी मौत मौके पर हो गई। मृतक सहरसा के सलखुआ के गोरियारी का 25 वर्षीय सोचित कुमार था। उसके चचेरे भाई गौरव कुमार के बयान पर रेल थाना मुजफ्फरपुर में रविवार को यूडी केस दर्ज किया गया।
घटना का विवरण रेल थाने को दिए आवेदन में गौरव ने बताया कि वे दोनों ट्रेन संख्या 11015 से दानापुर में सवार हुए थे। दोनों को सहरसा जाना था। सराय स्टेशन से ठीक पहले सोचित शौचालय गया। ट्रेन सराय स्टेशन पार की तो बोगी में हल्ला हुआ कि एक युवक बाहर गिर गया है। वह अपने भाई को खोजने लगा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.