झांसी, अगस्त 24 -- झांसी। ट्रेनों में छीना-झपटी के मामले थम नहीं रही हैं। अयोध्या-उघना एक्प्रेस मे सफर के दौरान बदमाश ट्रेन की खिड़की से महिला मुसाफिर का करीब साढ़े तीन लाख के जेवर-नगदी से भरा पर्स खींचकर ले गए। वहीं जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोंडा थाना छपियां थान-मनकापुर के गांव तेन्दुआ रानीपुर निवासी राजेश कुमार प्राइवेट शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि बीते महीने 25 जुलाई को ट्रेन नंबर 09094 अयोध्या-उघना एक्सप्रेस के कोच नंबर S-14 की सीट नंबर 45-46 पर पत्नी कलावती के साथ अयोध्या से उघना रेलवे स्टेशन तक की यात्रा कर रहे थे। 26 जुलाई को जब ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन के आउट सिग्नल के पास पहुंची। यह भी पढ़ें- ट्रेन में यात्री के पर्स चोरी मामले में मुकदमा दर्ज तब अज्ञात चोर खिड़की से हाथ डालकर पत्नी का लेडीज पर्स चोरी कर ले गए...