बहराइच, जनवरी 6 -- रुपईडीहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन के कोच पर चढ़कर रील बनाता एक युवक करंट से झुलस गया। परिजन उसे उठाकर घर ले गए। रेल प्रशासन ने नानपारा में खड़ी ट्रेन को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन लाकर खड़ा कर दिया। इसके ऊपर 11 हजार बिजली की लाइन जा रही थी। कुछ युवकों के उकसाने पर यह रील बनाने के चक्कर में एक डिब्बे के ऊपर चढ़ गया। एक झटके में युवक नीचे आ गिरा। परिजन सुनकर उसे घर उठा ले गए। युवक की पहचान अहमद रजा पुत्र भूरे निवासी निबिया सहजना थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। इसकी निगरानी के लिए सिर्फ एक आरपीएफ का जवान ही तैनात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.