कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, संवाददाता। पनकी में रेलवे लाइन के किनारे रास्ते से ड्यूटी करने जा रहे वृद्ध गार्ड के पीछे अचानक ट्रेन आ गई। तेज आवाज में हार्न सुन डर के मारे वृद्ध गुजैनी नहर में कूद गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने नहर से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। गुजैनी निवासी 76 वर्षीय शिव शंकर शर्मा प्राइवेट कंपनी में गार्ड थे। परिवार में तीन बेटे राज किशोर, श्याम किशोर, रूप किशोर हैं जबकि पत्नी कांती का छह माह पहले निधन हो गया था। बेटों ने बताया कि रोज की तरह शुक्रवार शाम करीब छह बजे पिता साइकिल से ड्यूटी के लिए निकले थे। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत वह अक्सर गुजैनी नहर रेलवे लाइन के बीच से निकले रास्ते से जाते थे। जब नहर के पास से निकले, इसी बीच पीछे से ट्रेन आ गई। अचानक हार्न सुनकर वह डर गए और ...