गंगापार, जुलाई 17 -- गुरुवार की रात झाझा (बिहार) से आनंद विहार (दिल्ली) जा रहे 40 वर्षीय रेलयात्री शाहनवाज अंसारी पुत्र लुकमान अंसारी अचानक ट्रेन का दरवाजा लगने से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मेजारोड रेलवे स्टेशन पर उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रामनगर पहुंचाया। सीएचसी रामनगर में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेल यात्री की हालत सामान्य होने पर उन्हें आगे की यात्रा के लिए प्रयागराज शहर भेज दिया। रेल यात्री ने बताया कि समय पर यात्रियों की मदद और चिकित्सकीय उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल यह भी पढ़ें- रेल का जुगाड़, एसी कोच का दरवाजा टूटा तो पर्दा लगाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...