ट्रेन का एसी खराब होने पर यात्रियों ने ट्रैक पर बैठ हंगामा
मिर्जापुर, मई 24 -- मिर्जापुर। जोधरपुर से हावड़ा जा रही जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। शनिवार शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव होते ही यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर बैठ विरोध जताने लगे। मौके पर पहुंची आरपीएफ यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लगभग दस मिनट बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस शाम लगभग पांच बजकर 21 मिनट पर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पहुंची। ट्रेन का ठहराव होते ही थ्री टायर के बी-टू कोच से यात्री प्लेटफार्म पर उतरे और रेलवे ट्रैक पर बैठकर हंगामा करने लगे। यात्रियों ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर स्टेशन के पहले से ही कोच का एसी कूलिंग नहीं कर रहा है, जिससे भीषण गर्मी में यात्रा करने में काफी दिक्कत हो रही है। या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.