आरा, अगस्त 5 -- -आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, आरा स्टेशन से पकड़ी गयीं महाराष्ट्र की पांचों महिलाएं -पटना की महिला यात्री से चोरी किये गये 46 हजार रुपए सहित अन्य सामान बरामद -ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरोह की सदस्यों ने महिला से चोरी कर लिये थे रुपये आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरा की आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की पांच महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पटना की एक महिला यात्री से चोरी किए गए करीब 46 हजार रुपए भी बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार महिलाओं में महाराष्ट्र के नागपुर जिले के अंजनी थाना क्षेत्र के रिंग रोड टोली निवासी सोनू गौतम नाड़े, नयना शंकर नाड़े, खुशबू, शेषकला और वनिता शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: छह मोबाइल के साथ चोर गिरो...