ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री को जवान ने बचाया
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। सराय रोहिल्ला स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ के जवान ने ट्रेन की चपेट में आने से एक यात्री को बचा लिया। यह यात्री ट्रेन में सवार होने के दौरान गिरकर गाड़ी और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था। वहां मौजूद आरपीएफ के जवान ने तुरंत भागकर उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वरिष्ठ अधिकारियों ने आरपीएफ जवान मनोज कुमार के इस साहसिक कार्य के लिए उसकी सराहना की है। आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) का सिपाही मनोज कुमार रविवार को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर तैनात था। इसी दौरान गाड़ी संख्या 19566 प्लेटफॉर्म संख्या एक से जा रही थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन के चपेट में आने से यात्री को जवान ने बचाया प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक यात्री ने चलती हुई गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया और फिसलकर नीचे गिर पड़ा। वह गाड़ी और प्लेटफॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.