ट्रेन आने से पहले ही बंद होंगी छह रेलवे क्रॉसिंग, बाकी समय मिलेगा आवागमन का रास्ता
हरदोई, अगस्त 16 -- हरदोई, संवाददाता। जिले के लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे इंतजार से जल्द राहत मिल सकती है। रेल प्रशासन ने हरदोई-लखनऊ रेलखंड की छह रेलवे क्रॉसिंगों की व्यवस्था में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की है। अब इन क्रॉसिंगों को पूरे समय बंद रखने के बजाय ट्रेन के आवागमन के दौरान ही बंद किया जाएगा। ट्रेन गुजरने के बाद क्रॉसिंग दोबारा खोल दी जाएगी। इस व्यवस्था से रोजाना क्रॉसिंग बंद मिलने के कारण परेशान होने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर आपात स्थिति में मरीजों, एंबुलेंस और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को क्रॉसिंग खुलने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेल प्रशासन की योजना के तहत हरदोई-लखनऊ रेलखंड पर छह क्रॉसिंगों को चिह्नित किया गया है। इनमें किलोमीटर संख्या 1120 पर क्रॉसिंग संख्या 246, संडीला-रहीमाबाद के बीच, किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.