ट्रेन आते ही जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगता है जाम
मथुरा, जून 7 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आगमन के समय मुख्य एंट्री के सर्कुलेटिंग एरिया में भारी अव्यवस्था और जाम की स्थिति बन रही है। ई-रिक्शा और ऑटो चालक सवारियां बैठाने की जल्दबाजी में मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ उन्हें छोड़ने और लेने आने वाले लोगों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर दिनभर ट्रेनों का आवागमन होने के कारण यह समस्या लगातार बनी रहती है। ट्रेन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन से बाहर निकलते हैं, लेकिन सर्कुलेटिंग एरिया में ई-रिक्शा और ऑटो की भीड़ के चलते पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार लोगों के निजी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन परिसर में वाहनों के लिए पर्याप्त और व्यवस्थित स्थान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.